Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी की कोशिश नाकाम, 15 बोरी डीएपी खाद और चार बाइक बरामद, चार लोग पकड़े गए

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी के प्रयास को नौतनवा पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस ने बरवा भोज अंडरपास के रास्ते नेपाल ले जाई जा रही 15 बोरी डीएपी खाद बरामद की है। मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही चार मोटरसाइकिलों के साथ चार लोगों को पकड़ा गया है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष नौतनवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 27 नवंबर 2026 को बरवा भोज अंडरपास के पास कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, मौके से भारत डीएपी ग्रोमोर कोरोमंडल कंपनी की 15 बोरी खाद बरामद हुई। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त चार मोटरसाइकिलें भी कब्जे में ली गईं। पकड़े गए लोगों की पहचान राजन (29), निवासी वार्ड नंबर 12 सिद्धार्थनगर, थाना नौतनवा, सन्नी उर्फ गोलू (18), निवासी बैरिहवा पहाड़ी टोला, सुनील (20), निवासी बैरियहवा टोला नौसरिया और राकेश (32), निवासी भुड़ी डीहा वार्ड नंबर 16, बहादुरशाह नगर, थाना नौतनवा के रूप में हुई है।

कृषि विभाग को दी गई सूचना

बरामदगी के बाद पुलिस ने जिला कृषि अधिकारी महराजगंज को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी। सूचना पर जिला कृषि अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की ओर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

 

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

उपनिरीक्षक अभिनव पटेल, कांस्टेबल ऋषभ सिंह, आयुष राय, हिमांशु सिंह और मनीष यादव शामिल रहे।

सीमावर्ती क्षेत्रों में खाद की अवैध आवाजाही पर रोक लगाने के लिए पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब संबंधित विभाग की ओर से मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!