सिद्धार्थनगर: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 16 बोरी यूरिया और 4 साइकिल बरामद

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी लीलाडिहवा की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 बोरी यूरिया खाद और 4 साइकिलें बरामद की हैं। बरामद खाद और साइकिलों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों तथा तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थाना मोहाना पुलिस एवं एसएसबी लीलाडिहवा की संयुक्त टीम ने 10/11 अगस्त 2026 की रात ग्राम लीलाडिहवा में चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान टीम ने 16 बोरी यूरिया खाद और 4 साइकिलें बरामद कीं। पुलिस के अनुसार बरामद सामान के संबंध में धारा-11 कस्टम अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया।
कार्रवाई में शामिल टीम
एसएसबी लीलाडिहवा:
- उ0नि0सा0 रविकांत
- हे0का0सा0 बृजेश कुमार यादव
- का0सा0 श्यामू राजभर
- मंगल राम
- मंगलराम मीणा
थाना मोहाना पुलिस/चौकी ककरहवा:
- हे0का0 उमेश कुमार
- हे0का0 मनोज कुमार
- का0 पिंटू सरोज
पुलिस और एसएसबी की इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में अवैध खाद तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। सीमा क्षेत्र में तस्करी रोकने के लिए संयुक्त चेकिंग और निगरानी अभियान लगातार जारी है।




