Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: 110 खोए मोबाइल बरामद, 35 लाख की संपत्ति लौटाई

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में महराजगंज पुलिस की सर्विलांस सेल ने तकनीक आधारित पुलिसिंग का शानदार उदाहरण पेश करते हुए CEIR पोर्टल की मदद से 110 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पिछले चार महीनों में सर्विलांस सेल ने कुल 417 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 25 लाख रुपये है, बरामद कर उनके मालिकों तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है।

सर्विलांस टीम ने IMEI आधारित ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल संसाधनों का उपयोग करते हुए विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन खोज निकाले। सोमवार, 21 जुलाई 2026 को सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों ने महराजगंज पुलिस और पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर उसे ब्लॉक कराएं और निकटतम थाना या सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं।

बरामदगी करने वाली सर्विलांस टीम में क0ऑ0 ग्रेड-बी शिवानंद पासवान, मुख्य आरक्षी मो. कुतुबुद्दीन, मुख्य आरक्षी राजकुमार राजभर, मुख्य आरक्षी आलोक पाण्डेय, आरक्षी सुधीर कुमार यादव, आरक्षी सूरज गुप्ता और आरक्षी नीरज कुमार गोंड सहित जनपद के सभी थानों पर CEIR पोर्टल से जुड़े कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!