Uncategorized
फरेंदा क्षेत्राधिकारी ने कोल्हुई थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

महराजगंज। क्षेत्राधिकारी फरेंदा द्वारा थाना कोल्हुई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, हवालात, आगंतुक कक्ष एवं थाना परिसर का जायजा लिया गया।
इस दौरान कार्यालय में रखे अभिलेखों, जनसुनवाई रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने थाने की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।




