Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर महराजगंज पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान

महराजगंज। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महराजगंज पुलिस ने जनपदभर में स्कूल बस और वैन के खिलाफ विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विद्यालयों से संचालित 462 स्कूल बस और स्कूल वैन की जांच की। वाहनों की फिटनेस, बीमा, आवश्यक दस्तावेज, फर्स्ट एड बॉक्स समेत स्कूली वाहनों के लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों को परखा गया।

जांच के दौरान यातायात नियमों और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले 63 स्कूल बस/वैन के चालान किए गए।

पुलिस ने विद्यालय संचालकों, वाहन चालकों और स्वामियों को वाहनों की फिटनेस व बीमा वैध रखने, आवश्यक अभिलेख पूरे रखने तथा फर्स्ट एड बॉक्स समेत सभी जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महराजगंज पुलिस के अनुसार स्कूली वाहनों की चेकिंग और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों एवं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!