Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त पैदल गश्त

महराजगंज। सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस एवं एसएसबी ने संयुक्त रूप से पैदल गश्त की। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने थाना कोल्हुई क्षेत्र के जोगियाबारी में एसएसबी जवानों के साथ संयुक्त गश्त की।

गश्त के दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर क्षेत्र की स्थिति और सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारी ली गई।

इस दौरान पुलिस एवं एसएसबी बल ने सीमा क्षेत्र में सतर्कता, निगरानी और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!