Uncategorized

धारा 69 बीएनएस के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने धारा 69 बीएनएस के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 127/2026, धारा 69 बीएनएस में वांछित अभियुक्त शमीम पुत्र नबी अहमद, निवासी कास्तखैरा, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 25 वर्ष को राजमन्दिर-मेलहवा घाट क्षेत्र से रात करीब 9:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोल्हुई में उक्त मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल राजू यादव और कांस्टेबल आशुतोष पाण्डेय शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!