Uncategorized
लोटन पुलिस की कार्रवाई, यूरिया-डीएपी खाद और बाइक के साथ एक तस्करी आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के अभियान के तहत लोटन पुलिस ने ठोठरी गांव के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बोरी यूरिया, एक बोरी डीएपी खाद और एक मोटरसाइकिल बरामद की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हफीज खान पुत्र मोहम्मद रजा, निवासी ठोठरी बाजार, थाना लोटन के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद खाद और मोटरसाइकिल को कस्टम अधिनियम की धारा 11 के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया।
यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।




