Uncategorized
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मंदिर तिराहे से गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी अमन थाना डुमरियागंज, के खिलाफ थाना डुमरियागंज में मुकदमा अपराध संख्या 263/2026 के तहत धारा 137(2), 64(1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज था।
एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रवि गौड़ और रामभजन गौड़ शामिल रहे।




