Uncategorized

पॉक्सो व बीएनएस मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, परसामलिक पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज। जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसन्त सिंह के मार्गदर्शन में थाना परसामलिक पुलिस ने यह कार्रवाई 18 जुलाई 2026 को की।

पुलिस के अनुसार, थाना परसामलिक में पंजीकृत मु0अ0सं0 63/2026 में धारा 65(1), 137(2), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त युवराज पुत्र दयाशंकर (19 वर्ष), निवासी ग्राम झिंगटी टोला मुजहना, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज को एसएसबी बॉर्डर रोड स्थित सेवतरी नाका के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सेवतरी उपनिरीक्षक पवन कुमार तथा हेड कांस्टेबल शुभांक शेखर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!