Uncategorized

गैंगस्टर एक्ट में वांछित महिला अभियुक्ता गिरफ्तार, भिटौली पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने निशा देवी (29 वर्ष) पत्नी अनूप कुमार, निवासी कोहड़ा बुजुर्ग, थाना गोला, जनपद गोरखपुर को धर्मपुर चौराहा, थाना भिटौली क्षेत्र से 18 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्ता के विरुद्ध थाना भिटौली में मु0अ0सं0 141/2026 के तहत धारा 2(ख)(एक), 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है। जांच में यह भी सामने आया कि उसके खिलाफ पूर्व से चोरी सहित अन्य आपराधिक मामलों में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, कांस्टेबल अंकित यादव, कांस्टेबल सुनील यादव, महिला आरक्षी नीलम कुशवाहा तथा महिला आरक्षी आंचल वर्मा शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!