दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले का वारंटी गिरफ्तार, फरेन्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महराजगंज। जनपद में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरेन्दा पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे से संबंधित एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई 18 जुलाई 2026 को थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, अपराध संख्या 022/2024 में धारा 342, 363, 366, 376, 504, 506 भारतीय दंड संहिता तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वारंटी मनीष यादव (22 वर्ष) पुत्र राजेश यादव, निवासी ग्राम भैसहिया, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक जगदम्बा प्रसाद, कांस्टेबल पवन कुमार यादव, आरक्षी अनुराग यादव तथा पीआरडी जवान संजय सिंह शामिल रहे।




