Uncategorized

कोल्हुई थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं से सवाल, कई मामलों का खुलासा नहीं

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ रही है। बहदुरी बाजार से दो बाइक चोरी होने के मामले सामने आए हैं। इनमें सुनील कुमार की बाइक संख्या UP 55 F 8902 और कवलपुर निवासी की बाइक संख्या UP 56 BC 1922 शामिल है। दोनों मामलों में अभी तक चोरी का खुलासा नहीं होने की बात सामने आई है।

वहीं, खड़खोड़ी-धरैचा में भैंस चोरी के मामले का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है। इसके अलावा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आईं। दोनों मामलों में सीसीटीवी कैमरे की मौजूदगी बताई जा रही है।

इसी थाना क्षेत्र में एक घर में भी चोरी की घटना हुई। बताया गया कि परिवार मुंडन संस्कार कराने अयोध्या गया था, इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया।

 

मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए हैं। हालांकि, इस पूरे मामले में यह सवाल भी उठ रहा है कि मोबाइल चोरी के आरोपी को क्यों छोड़ा गया? स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सीसीटीवी फुटेज मौजूद है और चोरी के मोबाइल भी बरामद हो चुके हैं, तो आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए।

लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं और कुछ मामलों में खुलासा नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द मामलों के खुलासे की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!