Uncategorized

दुष्कर्म और मारपीट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

महराजगंज। पुरन्दरपुर पुलिस ने दुष्कर्म एवं मारपीट से संबंधित मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 20 नवंबर को करीब 11 बजे गुजरपुरवा ओवरब्रिज के पास से विशाल यादव थाना पुरन्दरपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 270/2026, धारा 69 और 115(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। आरोपी का एक अन्य आपराधिक मामला नौतनवां थाने में भी दर्ज बताया गया है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जनार्दन चौधरी, कांस्टेबल सूरज यादव और रणविजय चौहान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!