Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

दो वारंटी अभियुक्तों को कोल्हुई पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोल्हुई पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में मोबारक पुत्र निजामुद्दीन (65 वर्ष) एवं खुशबू उर्फ टनकू पुत्र लाल मोहम्मद (47 वर्ष) निवासी ग्राम बड़हरा इन्द्रदत्त, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज शामिल हैं।

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध वर्ष 2015 के मुकदमा संख्या 1030/2015 में धारा 147, 323 एवं 427 भारतीय दंड संहिता के तहत न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। वारंट के अनुपालन में थाना कोल्हुई पुलिस ने 10 जुलाई 2026 को दोनों आरोपियों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज सिंह, कांस्टेबल शैलेश सिंह, कांस्टेबल आशुतोष, महिला कांस्टेबल आकांक्षा मिश्रा एवं महिला कांस्टेबल शशि यादव शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!