Uncategorized
वारंटी अभियुक्त को सोनौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, वाद संख्या 4165/2020 से संबंधित वारंटी अभियुक्त दुर्गेश मौर्य पुत्र राजेन्द्र मौर्य, निवासी ग्राम हरदीडाली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज, को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल एवं कांस्टेबल बृजेश कुमार शामिल रहे।




