Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

एसएसबी ने सीमावर्ती गांव चंदई में लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 126 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 23 जुलाई 2026 को सीमावर्ती ग्रामीणों के लिए निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सीमा चौकी लोहटी के अंतर्गत आने वाले वाइब्रेंट विलेज चंदई में किया गया।

शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी के चिकित्साधिकारी डॉ. ओमप्रकाश यादव के सहयोग से सीमाई क्षेत्र के गांव चंदई, लोहटी, बनचौरी और बनचौरा के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 74 पुरुष, 42 महिलाएं और 10 बच्चों समेत कुल 126 लोगों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

चिकित्सा शिविर के दौरान ग्रामीणों को वर्षा ऋतु में साफ-सफाई बनाए रखने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने सामान्य बीमारियों से बचाव और समय पर उपचार के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में सीमा चौकी चेरिगावां के समवाय प्रभारी निरीक्षक (सामान्य) नीरज कुमार शर्मा, सहायक उप निरीक्षक (फार्मासिस्ट) आशुतोष कुमार, आरक्षी (सामान्य) शिवशंकर उपाध्याय, अन्य एसएसबी कार्मिक, स्थानीय ग्राम प्रधान शाहजहां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

एसएसबी का यह आयोजन सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने और ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति सशस्त्र सीमा बल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!