गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

सिद्धार्थनगर। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत त्रिलोकपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना त्रिलोकपुर प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना त्रिलोकपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 134/2026 की धारा 2(ख) की उपधारा 1 व 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त जगतराम पुत्र राम नेवास, निवासी बनकटी, थाना भवानीगंज, सिद्धार्थनगर और सुनील गुप्ता पुत्र मोहन लाल, निवासी रसूलाबाद, थाना गैड़ास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर को 23 जुलाई 2026 को चिताही तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार शाही, प्रभारी चौकी बिस्कोहर, हेड कांस्टेबल अदनान शेख और आरक्षी धर्मेंद्र कुमार गोंड शामिल रहे।




