चोरी के मुकदमे में वांछित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, मंगलसूत्र बेचकर मिले ₹1,900 बरामद

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरंदरपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 154/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त प्रिंस उर्फ मोनू पुत्र भोला बासफोर, निवासी सवरेजी, थाना खामपार, जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर सेमरहनी जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक, 17 जून 2026 को थाना पुरंदरपुर क्षेत्र के ग्राम राजमंदिर खुर्द में वादी की पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी होने की घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान अभियुक्त की पहचान होने पर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए मंगलसूत्र को बेचने से प्राप्त ₹1,900 नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध महराजगंज एवं गोरखपुर जनपद में चोरी सहित विभिन्न धाराओं में कुल छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनुराग प्रकाश पाण्डेय, कांस्टेबल आदित्य यादव एवं कांस्टेबल सुनेन्द्र कुमार शामिल रहे।




