Uncategorized

फरेन्दा पुलिस की कार्रवाई: 10 बोरी अखरोट बरामद, कोल्हुई निवासी 50 वर्षीय महिला गिरफ्तार

महराजगंज। जिले में तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरेन्दा पुलिस ने 10 बोरी अखरोट बरामद करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार महिला के खिलाफ कस्टम अधिनियम की धारा 111 के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, 03 नवंबर 2026 को थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में फरेन्दा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 बोरी अखरोट बरामद किया। इस दौरान कमरजहा निवासी कोल्हुई थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना फरेन्दा में कस्टम अधिनियम की धारा 111 के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह

उपनिरीक्षक सौरभ पटेल

कांस्टेबल मनीष कुमार

कांस्टेबल सच्चिदानन्द बिन्द

महिला पीआरडी माया यादव

सवाल: कोल्हुई निवासी महिला के पास से बरामद 10 बोरी अखरोट कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था? इस संबंध में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!