Uncategorized

महराजगंज: छेड़खानी के मुकदमे में वांछित 18 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में दर्ज था मुकदमा

महराजगंज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने छेड़खानी के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अतीब अहमद, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

अभियुक्त के खिलाफ थाना श्यामदेउरवा में मुकदमा संख्या 287/2026, धारा 74 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस टीम ने 03 नवंबर 2026 को ग्राम बड़हरा बरईपार के दक्षिण टोला स्थित पोखरे से उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक मंगल प्रसाद।

कांस्टेबल अरुण यादव।

कांस्टेबल रोहित यादव।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!