Uncategorized

दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर पुरंदरपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

महराजगंज। आगामी लक्ष्मी पूजा एवं दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को थाना पुरंदरपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक क्षेत्राधिकारी फरेंदा की उपस्थिति में हुई। बैठक में मूर्ति स्थापना करने वाले आयोजकों, डीजे संचालकों तथा दोनों समुदायों के गणमान्य और संभ्रांत लोगों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने शासन और उच्चाधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए सभी से उनका पालन सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, थानाध्यक्ष पुरंदरपुर ने डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही डीजे बजाने और ध्वनि सीमा का पालन करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!