पॉक्सो एक्ट के मामले में 28 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

महराजगंज। सोनौली थाना पुलिस ने नाबालिग से संबंधित गंभीर मामले में वांछित 28 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ 21 अगस्त 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 79/2026 दर्ज किया गया था। मामले में धारा 64(1) BNS एवं धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अमन जायसवाल पुत्र बुद्धिचन्द जायसवाल, निवासी वार्ड नंबर 12 घनश्यामनगर, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय, जनपद महराजगंज के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
अमन जायसवाल पुत्र बुद्धिचन्द जायसवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 12 घनश्यामनगर, थाना सोनौली, महराजगंज।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सोनौली चौकी इंचार्ज उमाकान्त सरोज, कांस्टेबल अनूप कुमार और कांस्टेबल रामबदन यादव शामिल रहे।




