Uncategorized

10 बोरी अवैध भारतीय यूरिया खाद बरामद, तस्करी पर कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई

महराजगंज। सीमावर्ती क्षेत्र में भारतीय यूरिया खाद की तस्करी के खिलाफ परसामलिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 बोरी यूरिया खाद बरामद की है। पुलिस ने बरामद खाद को कस्टम विभाग के सुपुर्द करने के लिए नौतनवां कस्टम कार्यालय भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत सिंह और थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

26 अगस्त 2026 को दोपहर 1:50 बजे परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम सेवतरी में एसएसबी रोड के पास पुलिस टीम ने 10 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की। मामले में धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

बरामद खाद को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां भेज दिया गया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल राम कुमार यादव और कांस्टेबल जितेश कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!