Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

नेपाल तस्करी की कोशिश नाकाम, 40 बोरी यूरिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एक आरोपी पकड़ा

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी अलीगढ़वा और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 बोरी यूरिया खाद, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक आरोपी को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, 02 अगस्त 2026 को प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 549 के पास बड़ा ठाकुरपुर क्षेत्र में संयुक्त विशेष गश्त की जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नेपाल की ओर जाती दिखाई दी। ट्रैक्टर पर सवार दो व्यक्तियों में से एक जवानों को देखकर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे व्यक्ति को पकड़ लिया गया।

तलाशी लेने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से 40 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम तबारक अली (37 वर्ष), पुत्र स्व. मुमताज अली, निवासी ग्राम महादेव कुर्मी बर्डपुर, थाना कपिलवस्तु, जनपद सिद्धार्थनगर बताया। यूरिया के संबंध में संतोषजनक जवाब न मिलने पर खाद, ट्रैक्टर-ट्रॉली और आरोपी को कब्जे में ले लिया गया।

इसके बाद बरामद 40 बोरी यूरिया खाद, ट्रैक्टर-ट्रॉली और गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए थाना कपिलवस्तु पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

भारत-नेपाल सीमा पर खाद की अवैध तस्करी रोकने के लिए एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!