महराजगंज: पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी के घर पुलिस ने कराई मुनादी, नोटिस चस्पा

कोल्हुई (महराजगंज)। गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत मुनादी और नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा के नेतृत्व में थाना कोल्हुई पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना कोल्हुई में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 132/2026 में वांछित अभियुक्त अली रजा उर्फ सलमान थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।
आरोपी के खिलाफ धारा 64, 76, 137(2), 351(2) बीएनएस एवं धारा 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर सहित सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई और नियमानुसार विधिक कार्रवाई की।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक रविप्रकाश यादव
उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह
उपनिरीक्षक रामजी यादव
कांस्टेबल आलोक पाल
कांस्टेबल अमित यादव प्रथम
कांस्टेबल अमित यादव द्वितीय
कांस्टेबल राजू यादव
कांस्टेबल अखिलेश भारती
कांस्टेबल विवेक चौबे
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आगे की विधिक प्रक्रिया पर नजर रहेगी।




