Uncategorized

सिद्धार्थनगर: मिशन शक्ति के तहत छात्रा साक्षी यादव बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, सुनीं फरियादियों की समस्याएं

सिद्धार्थनगर: खेसरहा। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पचमोहनी की छात्रा साक्षी यादव को एक दिन के लिए थाना खेसरहा का प्रभारी बनाया गया। थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।

इस दौरान छात्रा को थाने के कार्यालय, मालखाना, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर सेल, पुरुष एवं महिला बंदीगृह तथा सीसीटीएनएस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ओटीपी की सुरक्षा, सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी और साइबर बुलिंग से बचाव के तरीके बताए। साथ ही किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने और www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा के लिए 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया।

यह अभियान एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक जियाउल्लाह सिद्दीकी सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!