भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, 06 बोरी यूरिया खाद बरामद

महराजगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस ने 06 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की है। बरामद खाद को अवैध रूप से नेपाल ले जाने की तैयारी किए जाने की आशंका जताई गई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में सोनौली पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 20 जुलाई 2026 को करीब 11:10 बजे दक्षिण टोला स्थित मैस लैंड के पास एक बगीचे में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई।
मौके से 06 बोरी भारतीय यूरिया खाद, प्रत्येक बोरी में 45 किलोग्राम, बरामद हुई। पुलिस टीम को आता देख खाद से संबंधित व्यक्ति मौके से फरार हो गया।
बरामदगी के मामले में थाना सोनौली पर मु0अ0सं0 202/2026, धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। बरामद यूरिया खाद को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया।
बरामदगी: 06 बोरी भारतीय यूरिया खाद (कुल 270 किलोग्राम)
बरामदगी करने वाली टीम:
- उ0नि0 अभिषेक जायसवाल, थाना सोनौली
- का0 सुरेश सिंह
- का0 अमरेश राय




