Uncategorized

सिद्धार्थनगर: चोरी की पल्सर बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बलरामपुर से चोरी करने का आरोप

‏सिद्धार्थनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी थेफ्ट टीम और चिल्हिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को 14 अक्टूबर 2026 को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 13 और 14 अक्टूबर की मध्यरात्रि गश्त के दौरान सूर्यकुड़िया पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक पल्सर मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार, निवासी बजहा, थाना कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर और मोहम्मद मुकीम पुत्र अब्दुल वदूद, निवासी सेमरा टोला बजहा, थाना चिल्हिया, सिद्धार्थनगर के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल 26 जून 2026 को बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा थाना क्षेत्र स्थित बरगदही कर्बला से चोरी की गई थी। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर चिल्हिया थाने में मुकदमा अपराध संख्या 104/2026 के तहत धारा 317(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में चिल्हिया थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य, एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश मिश्र, उपनिरीक्षक दिनेश चंद मिश्र सहित एंटी थेफ्ट टीम और चिल्हिया थाना पुलिस के अन्य जवान शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!