Uncategorized

महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा पर 30 हजार की चॉकलेट बरामद, नेपाली बाइक भी जब्त

सोनौली पुलिस ने एक युवक को पकड़ा, कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई कर नौतनवा कस्टम कार्यालय भेजा

महराजगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस ने रविवार को फरेन्दी तिवारी टोला के तिलहवा के पास से तीन गत्ते डेयरी मिल्क चॉकलेट और एक नेपाली मोटरसाइकिल बरामद की। मामले में 19 वर्षीय सूरज पासवान, निवासी शेष फरेन्दा, थाना सोनौली को पकड़ा गया।

 

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान बरामद चॉकलेट की अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने बरामद सामान और मोटरसाइकिल संख्या लू० 13 प 5507 को कब्जे में लेकर कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत कार्रवाई की और युवक सहित बरामद सामान को कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया।

 

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शक्ति सिंह, कांस्टेबल अनूप मिश्रा और दीपक मिश्रा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!