Uncategorized
महराजगंज: 160 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
श्यामदेउरवा पुलिस ने मोहम्मदपुर गांव से पकड़ा, NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

महराजगंज। श्यामदेउरवा पुलिस ने रविवार को मोहम्मदपुर गांव से 160 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बुद्धेश्य पुत्र रामनयन, निवासी मोहम्मदपुर, थाना श्यामदेउरवा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, अपराध रोकथाम अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। मामले में थाना श्यामदेउरवा में मुकदमा संख्या 272/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंजनी कुमार, कांस्टेबल सोनू सिंह यादव, धीरज सिंह, जितेंद्र सिंह और महिला कांस्टेबल सोनी शामिल रहीं।




