Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की सतर्कता, नाबालिग लड़की युवक के साथ पकड़ी गई

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 43वीं वाहिनी के जवानों ने एक नाबालिग लड़की को युवक के साथ पकड़कर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) पुलिस सिद्धार्थनगर के सुपुर्द किया। यह कार्रवाई 7 अक्टूबर 2026 को सीमा चौकी बजहा पर नियमित नाका ड्यूटी के दौरान की गई।

एसएसबी के अनुसार, रात करीब 10:15 बजे नेपाल से भारत की ओर आ रहे एक युवक और युवती को देखकर जवानों को संदेह हुआ। पूछताछ में युवक की पहचान अब्दुल हलीम (27 वर्ष), निवासी टोला पंचगांवा महादेवा कुर्मी, थाना कपिलवस्तु, जिला सिद्धार्थनगर के रूप में हुई।

महिला कर्मियों द्वारा पूछताछ किए जाने पर नाबालिग लड़की ने बताया कि वह अपने माता-पिता को बिना बताए घर से निकली थी और युवक के साथ शादी करने के लिए मुंबई जा रही थी। लड़की के नाबालिग होने और परिस्थितियों के संदिग्ध पाए जाने पर एसएसबी ने मामले को गंभीरता से लिया।

इसके बाद समवाय प्रभारी के निर्देश पर आवश्यक पूछताछ की गई और AHTU पुलिस सिद्धार्थनगर तथा 66वीं वाहिनी की संबंधित टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीमों ने गहन पूछताछ के बाद सभी की मौजूदगी में सुपुर्दगी की प्रक्रिया पूरी की और नाबालिग लड़की व युवक को अग्रिम कार्रवाई के लिए AHTU पुलिस सिद्धार्थनगर के सुपुर्द कर दिया।

एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी, नशीले पदार्थों, अवैध मुद्रा और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए नियमित नाका ड्यूटी एवं गश्त की जा रही है। सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!