Uncategorized
गुमशुदा महिला सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने गुमशुदा 26 वर्षीय महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, गुमशुदगी संख्या 35/2026 से संबंधित लक्ष्मी पत्नी पटेश्वरी, निवासी डोहरिया खुर्द, थाना शोहरतगढ़, की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 08 अक्टूबर 2026 को महिला को सकुशल बरामद किया। इसके बाद उसकी इच्छा के अनुसार उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बरामदगी में उपनिरीक्षक रामबदन यादव और महिला कांस्टेबल अनिता की भूमिका रही।




