Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर 43 बोरी कद्दू के बीज बरामद, तस्कर मौके से फरार

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43 बोरी कद्दू के बीज बरामद किए हैं। बरामद बीज का कुल वजन करीब 1,720 किलोग्राम (17.20 क्विंटल) बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, 07 अक्टूबर 2026 को खुनुवा बॉर्डर क्षेत्र में संयुक्त टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 556/1 के पास एक पिकअप वाहन पर सामान ले जा रहे संदिग्धों ने टीम को देखकर वाहन छोड़कर नेपाल की ओर भागने का प्रयास किया। आसपास तलाशी लेने पर 40-40 किलोग्राम की 43 बोरियां कद्दू के बीज बरामद हुईं।

बरामद माल को धारा 11 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय खुनुवा भेज दिया गया है। पुलिस और एसएसबी टीम मौके से फरार तस्करों की पहचान और तलाश में जुटी है।

कार्रवाई में शोहरतगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल रमाशंकर गुप्ता, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव तथा एसएसबी के निरीक्षक पंकज सिंह, सुधीर कुमार, नीतिश आनंद और चालक दलबीर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!