Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

घर से लापता 12 वर्षीय बालक को लोटन पुलिस ने 3 घंटे में सकुशल बरामद किया

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल शुरू की तलाश, सकुशल मिलने पर परिवार ने जताया आभार

सिद्धार्थनगर। थाना लोटन क्षेत्र में घर से बिना बताए लापता हुए 12 वर्षीय बालक को लोटन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सोमनाथ पुत्र राजमन, निवासी गदहमरवा टोला मोतियापुर, जनपद सिद्धार्थनगर, उम्र करीब 12 वर्ष, 18 सितंबर 2026 को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। काफी खोजबीन के बाद भी बालक का पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाना लोटन पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही लोटन पुलिस सक्रिय हुई और बालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप महज तीन घंटे के भीतर बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने लोटन पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

  • प्रदीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, थाना लोटन
  • उपनिरीक्षक रविंद्र यादव, थाना लोटन
  • हेड कांस्टेबल धीरज पांडे, थाना लोटन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!