निचलौल में घर के अंदर अवैध आतिशबाजी का भंडारण, 8 बोरी और 18 गत्ते बरामद, एक गिरफ्तार

महराजगंज। दीपावली के त्योहार से पहले महराजगंज पुलिस ने अवैध रूप से भंडारित आतिशबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निचलौल थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर से 8 बोरी और 18 गत्तों में रखी विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत निचलौल पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कौशेन पुत्र धनीफ निवासी कोर्ट मोहल्ला, वार्ड नंबर-07, थाना निचलौल के रूप में हुई है।
बरामद आतिशबाजी में चकरी, धमाका बम, फुलझड़ी और स्काई रोशनी सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे शामिल हैं। इस मामले में थाना निचलौल में मु0अ0सं0 294/2026 के तहत धारा 5/9बी विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज है।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुगज तिवारी, हेड कांस्टेबल रजनीश सिंह, कांस्टेबल आनंद सिंह और महिला कांस्टेबल काजल शामिल रहे। इस दौरान तहसीलदार अमित सिंह की अगुवाई में राजस्व टीम भी मौजूद रही। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।




