Uncategorized

सिद्धार्थनगर: अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी 55 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश यादव थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ चिल्हिया थाने में मु0अ0सं0 0112/26 के तहत बीएनएस की धारा 87, 64(1), 142, 127(3), 115(2) और 351(3) में मुकदमा दर्ज है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 1 नवंबर 2026 को सुबह करीब 7:35 बजे ग्राम टेकनार से आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शारदा प्रसाद, कांस्टेबल चन्द्रजीत यादव और कांस्टेबल समरस पाण्डेय शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!