नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में पुलिस ने नेपाल निवासी 22 वर्षीय आरोपी सूरज पासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ललाइन पैसिया अंडरपास के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, 19 फरवरी 2026 को नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में परिजनों की लिखित शिकायत पर थाना पुरंदरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता के बयान और विवेचना के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2), 5J(2)/6 की बढ़ोतरी की गई थी।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज पासी नेपाल राष्ट्र, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 70/2026 के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राहुल यादव, कांस्टेबल सतीश कुमार और कांस्टेबल अखिलेश चौहान शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।




