Uncategorized

महिला दरोगा ने एम.पी मोंटेसरी स्कूल के छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत महिला पुलिस अधिकारी प्रिया वर्मा ने मंगलवार को एम.पी मोंटेसरी स्कूल पहुंचकर छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, बालिका अधिकार तथा आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के संबंध में जागरूक किया गया। महिला दरोगा ने छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, धमकी या उत्पीड़न की स्थिति में डरने अथवा चुप रहने के बजाय तत्काल अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को सूचना दें। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, पुलिस सहायता तथा आपातकालीन सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराध से बचाव के लिए अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर संपर्क न करने, निजी जानकारी एवं ओटीपी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने महिला पुलिस अधिकारी के जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल संध्या गुप्ता मैनेजिंग डायरेक्टर डीएस अग्रहरी सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!