Uncategorized

खिरीडीहा में 13 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला, जांच में जुटी पुलिस

सिद्धार्थनगर। जिले के लोटन थाना क्षेत्र के खिरीडीहा गांव में बुधवार दोपहर एक 13 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान मनीषा (13 वर्ष), निवासी महतनिया, लुम्बिनी (नेपाल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने ननिहाल खिरीडीहा गांव में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

परिजनों के अनुसार, घटना के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। किशोरी की बड़ी बहन बकरी चराने गई हुई थी। जब परिजन घर लौटे तो मनीषा का शव फंदे से लटकता मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने के कारण पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!