Uncategorized

कोल्हुई पुलिस ने अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद किया

महराजगंज। कोल्हुई थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने उसे 25 अगस्त को चंदनपुर चौराहे से बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, थाना कोल्हुई में दर्ज मु0अ0सं0 116/2026, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित अपहृता/पीड़िता की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे चंदनपुर चौराहा, थाना कोल्हुई क्षेत्र से सकुशल बरामद किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कोल्हुई कुँवर गौरव सिंह के नेतृत्व में की गई।

बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवनाथ साहनी, हेड कांस्टेबल विश्वराम और महिला कांस्टेबल सोनी कुमारी शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!