Uncategorized

सिद्धार्थनगर: बेलौहा हत्याकांड में 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड बरामद; परिजनों ने तीसरी बार किया सड़क जाम

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के गुजरौलिया टोला बेलौहा में 20 वर्षीय भोलू की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी अभिलाष उपाध्याय उर्फ डब्लू (24) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर को युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 अक्टूबर को मोहाना पुल से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

इधर, परिजनों का विरोध जारी

पुलिस की गिरफ्तारी के बावजूद परिजनों का आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा है। घटना के बाद आज परिजनों ने तीसरी बार सीकरी बाजार में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे बाजार में आवागमन प्रभावित हुआ।

अब सवाल यह है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी परिजन बार-बार सड़क पर उतरने को क्यों मजबूर हो रहे हैं? उनकी शेष मांगें क्या हैं और प्रशासन उन्हें लेकर क्या कदम उठा रहा है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!