Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

थानेदार की प्रताड़ना से आहत व्यापारी ने आत्महत्या का प्रयास, सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो से मचा हड़कंप

महराजगंज। ठूठीबारी कस्बे में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्रतिष्ठित व्यापारी ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो प्रसारित कर आत्महत्या का प्रयास किया। वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और तत्काल मौके पर पहुंचकर व्यापारी को समझा-बुझाकर सुरक्षित थाने ले आया।

जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी एवं व्यापारी दिनेश कुमार रौनियार ने आरोप लगाया कि ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह द्वारा उन्हें एक मामले में बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा था। व्यापारी का दावा है कि उन पर झूठे आरोप लगाए गए, जिससे वे मानसिक रूप से काफी परेशान हो गए और इसी तनाव में उन्होंने आत्महत्या करने का प्रयास किया।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में व्यापारी ने अपनी मानसिक पीड़ा व्यक्त करते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

 

इस मामले में कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम व्यापारी के घर पहुंची। उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया गया है तथा स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जबकि व्यापारी द्वारा लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!