Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर शोहरतगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, जनसभा में बदला

सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शोहरतगढ़ क्षेत्र में भव्य एवं विशाल शोभायात्रा के साथ आकर्षक झांकियां निकाली गईं। यह शोभायात्रा आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड संख्या 7 सुभाष नगर नारायनपुर से प्रारंभ होकर तहसील मुख्यालय, पुलिस सहायता केंद्र, तिरंगा चौराहा, वार्ड संख्या 2 अटल नगर होते हुए गौहनिया चौराहा पहुंची तथा पुनः अटल नगर (छतहरा) स्थित शिवशंकर ढाबा के सामने मैदान में पहुंचकर जनसभा में परिवर्तित हो गई। विभिन्न क्षेत्रों से निकली शोभायात्राएं मुख्य मार्ग पर आकर एकजुट हुईं, जिससे पूरा क्षेत्र बाबा साहेब के जयघोष से गूंज उठा।

जनसभा को संबोधित करते हुए पूज्य भन्ते बुद्ध रतन जी ने भगवान बुद्ध के जन्मोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पंचशील सिद्धांत की विस्तृत व्याख्या की। उन्होंने कहा कि ये सिद्धांत मानव जीवन को नैतिकता, अहिंसा और सदाचार की दिशा में आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने लोगों से भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाकर समाज में शांति, करुणा और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं शोहरतगढ़ चेयरमैन उमा अग्रवाल ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें समान अधिकार दिलाने में बाबा साहेब की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए संघर्ष किया और उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “आधी रोटी कम खाएं, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं।” उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे व्यक्ति अपने परिवार, क्षेत्र और समाज का नाम रोशन कर सकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।

भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे भारत में बाबा साहेब की जयंती उत्सव के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का आह्वान करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का आयोजन भारतीय बौद्ध महासभा, तहसील इकाई शोहरतगढ़ के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। शोभायात्रा में बभनी, भैसहवा, नकाही, पकड़ी, बुड़नइया, खरगावर, बानगंगा, महथा, मड़वा, नीबी, चिल्हिया, बेलगड़ा सहित विभिन्न गांवों एवं कस्बों से बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया तथा सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के संदेशों को अपनाने का आह्वान किया गया।

सभास्थल पर नीबी दोहनी गांव की बच्चियों ने रिकॉर्डिंग डांस प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, वहीं अन्य बच्चों ने भी मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन पृथ्वीपाल भारती ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह, भाजपा नेता श्याम जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य मुरलीधर मिश्रा, मणेन्द्र मिश्रा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. सरफराज अंसारी, सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय, राममिलन भारती, रामबिलास यादव, गोपाल प्रसाद फौजी, प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल अजीज, सभासद प्रतिनिधि मोनू, मनोज, वाहिद खान, पत्रकार राकेश कुमार राज, धर्मेंद्र चौधरी, आर.के. बाबा, पिंकू त्रिपाठी, श्रवण पटवा, इसरार हुसैन, दिनेश कुमार, शिवरतन कन्नौजिया, बनवारी गुप्ता, बृजेश कुमार, हरिश्चंद्र, अरुण कुमार भारती, मातादीन, सर्वजीत भारती, सच्चिदानंद, दधीचि कुमार विमल, नागेंद्र कुमार, श्याम प्रकाश, शिव चंदर भारती, पूर्व ग्राम प्रधान बेचन प्रसाद, हेमंत गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा, क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी, इंस्पेक्टर नवीन सिंह, कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष यादव, उपनिरीक्षक अवधेश पाण्डेय, कांस्टेबल प्रभाकर यादव, दिनेश यादव सहित थाना शोहरतगढ़ की पुलिस बल तैनात रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!