सिद्धार्थनगर: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

सिद्धार्थनगर। थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना शोहरतगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 266/2024 में दर्ज मामले के वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र रामबृक्ष, निवासी ग्राम मंझरिया, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर को रेलवे स्टेशन शोहरतगढ़ यार्ड क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव तथा कांस्टेबल उत्कर्ष राय शामिल रहे।




