Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

महराजगंज: पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को परसामलिक पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। थाना परसामलिक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार (01 अगस्त 2026) को थाना परसामलिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफताब पुत्र नेवास (24 वर्ष), निवासी ग्राम असुरैना, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना परसामलिक में पंजीकृत मु0अ0सं0 67/2026 में वांछित था। उसके विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह यादव, कांस्टेबल रामप्रवेश गौड़, लालजी गौड़ तथा आरक्षी उमेश प्रसाद शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!