Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

नौतनवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 लाख रुपये का यूरिया, कपड़ा और फ्लेवर्ड हुक्का बरामद

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में भारतीय यूरिया खाद, कपड़ा और फ्लेवर्ड हुक्का बरामद किया है। बरामद सामान की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सीमावर्ती क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार (01 अगस्त 2026) को मुखबिर की सूचना पर थाना नौतनवा पुलिस ने कार्रवाई की।

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से नेपाल ले जाई जा रही सामग्री बरामद की। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव को मौके पर बुलाया गया और कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

बरामद सामान में शामिल हैं:

  • 1 किलोग्राम फ्लेवर्ड हुक्का – 324 पीस
  • 500 ग्राम फ्लेवर्ड हुक्का – 12 पीस
  • 250 ग्राम फ्लेवर्ड हुक्का – 528 पीस
  • भारतीय यूरिया खाद – 9 बोरी
  • कपड़ा – 2 बड़े गठ्ठर एवं 3 छोटे गठ्ठर

पुलिस के अनुसार, बरामद सभी सामान की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है।

इस कार्रवाई में थाना नौतनवा पुलिस, राजस्व विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!