Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: अड्डा बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी लखी अग्रहरि की मौत, दो महिलाएं घायल

महराजगंज। थाना क्षेत्र कोल्हुई अंतर्गत गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग NH-24 पर ग्राम गुलहरिया कला के पास फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में अड्डा बाजार निवासी लखीचन्द अग्रहरि (57 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कोल्हुई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि UP56 AC 8824 और UP53 ET 0673 के बीच दुर्घटना हुई थी। बताया गया कि UP53 ET 0673 का चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। यह वाहन गोरखपुर से सोनौली की ओर जा रहा था।

वहीं, UP56 AC 8824 में चालक सुमित पुत्र लखीचन्द अग्रहरि, निवासी अड्डा बाजार, थाना नौतनवा, अपने परिजनों के साथ गोरखपुर जा रहे थे। वाहन में लखीचन्द अग्रहरि के अलावा रविंद्र अग्रहरि, सुनीता पत्नी रविंद्र अग्रहरि, राजलक्ष्मी अग्रहरि पत्नी रामचंद्र अग्रहरि और दो बच्चे सवार थे।

 

हादसे के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने लखीचन्द अग्रहरि को मृत घोषित कर दिया। घायल सुनीता और राजलक्ष्मी की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। हादसे में दोनों बच्चों को चोट नहीं आई है।

पुलिस ने मृतक के शव को पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज की मर्चरी भेज दिया है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

 

फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस के मुताबिक, मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!