सिद्धार्थनगर पुलिस ने 2 घंटे में बरामद किया गुमशुदा बालक, परिजनों को सकुशल

सिद्धार्थनगर। थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से नाराज होकर निकले गुमशुदा बालक को महज 2 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को राम शंकर पुत्र अंबिका निवासी महनगा, पोस्ट भीमापार, थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ने पुलिस को सूचना दी कि उनका पुत्र अनूप पटवा नाराज होकर बिना बताए घर से कहीं चला गया है।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिद्धार्थनगर की मिशन शक्ति टीम ने तत्काल तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालक को करीब 2 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की।
बरामदगी करने वाली टीम:
- उ0नि0 विजय कुमार
- म0आ0 अनिशा सरोज
- हे0का0 प्रमोद ओझा
- हे0का0 वंशनाथ चौहान




