महराजगंज में 21 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जारी किया स्थानांतरण आदेश, कई चौकी प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी

महराजगंज। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। स्थानांतरित अधिकारियों को नवीन तैनाती देते हुए तत्काल प्रभाव से नए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानांतरण के तहत म0उ0नि0 नेहा कुमारी को थाना पुरन्दरपुर से चौकी प्रभारी पकड़ी, कोतवाली, जबकि उ0नि0 भूपेन्द्र कुमार सिंह को थाना पुरन्दरपुर से चौकी प्रभारी जेल, कोतवाली बनाया गया है।
उ0नि0 रूपेश पाल को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी, भिटौली, उ0नि0 मधुकर सिंह को निचलौल से चौकी प्रभारी खुटहाँ, पनियरा, उ0नि0 गोविन्दर यादव को फरेंदा से चौकी प्रभारी शिकारपुर, भिटौली तथा उ0नि0 देवेन्द्र दुबे को निचलौल से चौकी प्रभारी मुजुरी, पनियरा की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में उ0नि0 अजय कुमार यादव को ठूठीबारी से चौकी प्रभारी अड्डा बाजार, नौतनवा, उ0नि0 अनिश कुमार सिंह को फरेंदा से चौकी प्रभारी परतावल, श्यामदेउरवा और उ0नि0 संदीप कुमार चौधरी को सिंदुरिया से चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर, पुरन्दरपुर बनाया गया है।
उ0नि0 अखिलेश यादव को पुलिस लाइन से जनसुनवाई सेल, उ0नि0 शोभा यादव को कोल्हुई से व0उ0नि0 भिटौली, उ0नि0 नरेन्द्र पटेल को कोठीभार से व0उ0नि0 कोल्हुई, उ0नि0 रमेश पुरी को ठूठीबारी से व0उ0नि0 पुरन्दरपुर तथा उ0नि0 रामजी गुप्ता को परसामलिक से व0उ0नि0 निचलौल भेजा गया है।
वहीं उ0नि0 रमेश वरुण को चौकी प्रभारी पकड़ी से थाना कोल्हुई, उ0नि0 राकेश कुमार को चौकी प्रभारी जेल से थाना पुरन्दरपुर, उ0नि0 छोटेलाल को चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी से थाना परसामलिक तथा उ0नि0 रोहित यादव को चौकी प्रभारी खुटहाँ से पुलिस लाइन भेजा गया है।
इसके अलावा उ0नि0 अशोक गिरी को चौकी प्रभारी मुजुरी से पुलिस लाइन, उ0नि0 आलोक कुमार राय को चौकी प्रभारी परतावल से थाना ठूठीबारी तथा उ0नि0 संजय सिंह को चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर, पुरन्दरपुर से थाना सिंदुरिया की नवीन तैनाती दी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित उप निरीक्षकों को अपने नवीन दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है।
पुलिस विभाग के अनुसार इस फेरबदल का उद्देश्य जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाते हुए आमजन की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है।




